PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 21वीं किस्त? ऐसे करें स्टेटस चेक, जानें कब जारी होगी अगली किस्त

2 Min Read

PM Kisan Yojana:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतजार है। केंद्र सरकार ने अब तक 20 किस्तें जारी कर दी हैं, और अब 21वीं किस्त को लेकर किसान उत्साहित हैं। यह योजना उन किसानों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और खेती के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता रखते हैं।

क्या है पीएम किसान योजना?

इस योजना के तहत भारत सरकार हर योग्य किसान को सालाना ₹6,000 देती है। यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देकर खेती की लागत को कम करना और उनकी आय को स्थिर करना है।

किन किसानों को मिली 21वीं किस्त?

केंद्र सरकार ने 26 सितंबर 2025 को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के करीब 27 लाख किसानों को 21वीं किस्त जारी की थी। इन राज्यों में हाल में हुई बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था। अब देशभर के बाकी किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।

21वीं किस्त कब जारी होगी?

नियमों के अनुसार, पीएम किसान योजना की अगली किस्त नवंबर 2025 में जारी की जा सकती है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार दिवाली से पहले भी इस किस्त को जारी कर सकती है। अभी तक केंद्र सरकार ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ऐसे चेक करें अपना पीएम किसान स्टेटस

किसानों को यह जानने के लिए कि उन्हें 21वीं किस्त मिलेगी या नहीं, PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक करना होगा।

इसे भी पढ़ें

PM Kisan Yojana: जाने किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, पति-पत्नी दोनों नहीं ले सकते लाभ


Share This Article
Exit mobile version