नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर क्यों निकल गईं ममता बनर्जी [Why did Mamata Banerjee leave the NITI Aayog meeting midway?]

2 Min Read

I.N.D.I.A. ब्लॉक के 7 CM बॉयकॉट कर चुके

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में चल रही नीति आयोग की बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गईं।

नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता PM मोदी कर रहे हैं। इसमें भाजपा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।

ममता ने बैठक का वॉकआउट करने की वजह बताते हुए कहा- बैठक में विपक्ष की ओर से सिर्फ मैं शामिल हुई थी। भाजपा के मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए 15 मिनट का समया दिया गया, जबकि मुझे 5 मिनट मिले।

जब मैं पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर बोल रही थी, तब मेरा माइक बंद कर दिया गया। मुझे अपनी पूरी बात नहीं रखने दी गई। क्या राज्य के मुद्दों को रखना गलत है। यहां मेरा और पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान किया गया।

बैठक में I.N.D.I.A. ब्लॉक के 7 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इनमें एम के स्टालिन (तमिलनाडु), सिद्धरमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्‌डी (तेलंगाना), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश), पी. विजयन (केरल), हेमंत सोरेन (झारखंड), भगवंत मान (पंजाब) और अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

नीति आयोग की बैठक आज, I.N.D.I.A. करेगा बहिष्कार [NITI Aayog meeting today, I.N.D.I.A. will boycott]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं