Electronic item: 22 सितंबर से कौन सा इलेक्ट्रॉनिक आइटम कितना होगा सस्ता

2 Min Read

Electronic item:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक देशभर में 22 सितंबर से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की नई दरें लागू हो जायेंगी। इसके बाद इंश्योरेंस के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में कमी होगी। हालांकि यह राहत सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर नहीं मिलेगी। सिर्फ एयर कंडीशनर (AC), टेलीविजन (TV) और डिशवॉशर की कीमतों में कमी आएगी, जबकि रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

दरअसल, जिन उत्पादों पर अभी 28% जीएसटी लग रही थी, उन्हीं पर टैक्स दर घटाई गई है। 22 सितंबर से इन पर केवल 18% जीएसटी ही लगेगा। इसके चलते इन आइटम्स की कीमतें घटेंगी। वहीं रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन पर पहले से ही 18% जीएसटी लागू है, इसलिए उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई सामान खरीदना चाहते हैं, तो इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

55 इंच का टीवीः

अभी इसकी कीमत लगभग 50,000 है, जिस पर 28% जीएसटी के रूप में 10,937.50 चुकाने पड़ते हैं। नई दर के बाद 18% जीएसटी लगेगा, जिससे टैक्स घटकर 9,000 से कम हो जाएगा और ग्राहक को लगभग 3,906 की बचत होगी।

डिशवॉशरः

वर्तमान में 51,000 की कीमत पर 28% टैक्स यानी 11,156.25 देना होता है। नई दर के अनुसार 18% जीएसटी के साथ टैक्स घटकर 7,171.88 हो जाएगा, जिससे ग्राहक को करीब 3,984.38 की राहत मिलेगी।

1.5 टन एयर कंडीशनर (AC)…

मौजूदा कीमत 35,000 है। 28% जीएसटी यानी 7,656.25 देना पड़ता है। नई दर लागू होने के बाद 18% टैक्स 4,921.88 होगा। इस तरह कुल 2,734.38 की बचत होगी और एसी की नई कीमत लगभग 32,265.63 हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

iPhone 16 के सभी मॉडल आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध, एप्पल दे रहा है जबरदस्त ऑफर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं