New Username feature: WhatsApp ला रहा नया Username फीचर, बिना नंबर शेयर किए होगी चैटिंग

2 Min Read

New Username feature:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दुनिया की लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने वाली है, जो Instagram जैसे यूजरनेम सिस्टम पर आधारित होगा। इसके माध्यम से अब लोग अपने मोबाइल नंबर साझा किए बिना दूसरों से चैट शुरू कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे वैश्विक स्तर पर रोल आउट किया जाएगा।

नया Username फीचर क्या है?

इस फीचर के तहत उपयोगकर्ता अपनी प्रोफाइल सेटिंग से अपना यूनिक यूजरनेम क्रिएट और रिजर्व कर सकेंगे। चैट शुरू करने के लिए बस सामने वाले को यूजरनेम बताना होगा, मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो बिजनेस या ऑनलाइन बातचीत में अपना पर्सनल नंबर साझा नहीं करना चाहते।

यूजरनेम बनाने के नियम

Username कभी भी “www.” से शुरू नहीं हो सकता। इसमें कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है। नंबर और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन नियमों से usernames यूनिक और आसानी से पहचान योग्य बनाए जाएंगे।

बीटा टेस्टिंग और रोलआउट

वर्तमान में यह फीचर Android बीटा वर्जन (2.25.28.12) में देखा गया है। फिलहाल केवल कुछ चुनिंदा एंड्रॉइड यूजर्स इसे ट्राई कर पा रहे हैं। WhatsApp जल्द ही इसे और अधिक बीटा टेस्टर्स के लिए जारी करेगा और उसके बाद धीरे-धीरे दुनिया भर में रोल आउट किया जाएगा। यह फीचर WhatsApp को और अधिक प्राइवेट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Arattai New App: WhatsApp से बेहतर है देसी मैसेजिंग ऐप Arattai: जानें 5 खास फीचर्स


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं