Vice President Election 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज मंगलवार (9 सितंबर 2025) को संसद भवन में शुरू हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डालकर मतदान की प्रक्रिया की शुरुआत की। उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के अन्य सांसदों ने भी मतदान किया। इस चुनाव में एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन उम्मीदवार हैं, जबकि इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। मतदान शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन पहुंचे, जहां से उन्होंने मतदान कर लौटने के बाद कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम चरण है।
नेता प्रवीण खंडेलवाल ने दावा
वहीं, भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कुछ फैसलों से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नक्सल समस्या और गंभीर हो गई थी। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस चुनाव को देश की आत्मा को बचाने वाला बताया और कहा कि यह नेताओं की ईमानदारी और नैतिक जिम्मेदारी पर निर्भर करेगा कि वे किस तरह मतदान करते हैं।
सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री ने कहा
इस बीच सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू और जेडीयू सांसद संजय कुमार झा को अपने मतदान एजेंट नियुक्त किया और चुनाव को भारतीय राष्ट्रवाद तथा राष्ट्रीय गौरव की बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की दिशा तय करने वाला निर्णायक मंच है और एनडीए की जीत विकसित भारत की ओर एक और कदम होगी। चुनाव से पहले संसद के गलियारों में नेताओं की हलचल तेज रही और उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह समेत कई नेता नित्यानंद राय के घर पहुंचे। पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हैं और मतगणना के बाद आज शाम तक यह साफ हो जाएगा कि देश का 17वां उपराष्ट्रपति कौन होगा।
इसे भी पढ़ें
Election Commission: पूरे देश में SIR लागू करने की तैयारी, चुनाव आयोग करेगा10 सितंबर को बैठक








