Voter list in Assam: असम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का आदेश जारी

1 Min Read

Voter list in Assam:

दिसपुर, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने असम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का आदेश जारी किया है। यह प्रक्रिया पिछले अक्टूबर में घोषित एसआईआर के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिसे पहले 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया गया था। असम में इस विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले एसआईआर अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कराया जा चुका है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतन सुनिश्चित करना है।

Share This Article