Varanasi Ramlila: वाराणसी की 500 साल पुरानी रामलीला पर संकट, फ्लाईओवर निर्माण बना बाधा

2 Min Read

Varanasi Ramlila:

वाराणसी, एजेंसियां। काशी की 500 साल पुरानी लाट भैरव रामलीला इस वर्ष फ्लाईओवर निर्माण के कारण संकट में फंस गई है। बुधवार को लाटभैरव से सरैयां मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण रामलीला का मंचन बाधित हो गया और इसे स्थगित करना पड़ा। इस पर आयोजकों और बाल कलाकारों में असंतोष फैल गया है।

कलाकारों और आयोजकों में नाराजगी

वाराणसी के लाट भैरव रामलीला से जुड़े पंडित दयाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि यह रामलीला 500 वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित होती रही है, लेकिन इस बार निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से मंचन पूरा नहीं हो सका। बैरकेडिंग और मार्ग अवरुद्ध होने के कारण दर्शकों के लिए कार्यक्रम पूरा करना असंभव हो गया।बाल कलाकारों ने भी इस बात पर चिंता जताई कि अगर 25, 26 और 27 सितंबर को इसी तरह मार्ग प्रतिबंध जारी रहा तो रामलीला का आयोजन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। आयोजकों ने कहा कि पहले अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए इस मार्ग को खोला गया था, इसलिए रामलीला आयोजन में भी कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।

विभाग ने आश्वासन दिया

मिली जानकारी के अनुसार, सेतु निगम के JE और रामलीला आयोजकों के बीच चर्चा हुई। विभाग ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए मार्ग के विकल्प और आयोजन के सुरक्षित संचालन पर विचार किया जा रहा है। अब यह देखना होगा कि आगामी दिनों में रामलीला के 25, 26 और 27 सितंबर के कार्यक्रम किस प्रकार संपन्न किए जाएंगे और फ्लाईओवर निर्माण के बावजूद काशी की यह ऐतिहासिक परंपरा कायम रहेगी या नहीं।

इसे भी पढ़ें

रांची से होली स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार जाना होगा आसान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं