UPSSSC PET 2025: UPSSSC PET 2025 सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

2 Min Read

UPSSSC PET 2025:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। आयोग ने City Intimation Slip (सिटी इंटीमेशन स्लिप) जारी कर दी है। यह स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी और किस एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देनी है।

परीक्षा की तिथि

PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ग्रुप C की सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य प्री परीक्षा होती है।

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
UPSSSC PET City Slip 2025 लिंक
“PET City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी, PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

UPSSSC की ओर से फिलहाल एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी नहीं किया गया है, लेकिन आयोग जल्द ही इसे जारी करेगा। संभावना है कि PET एडमिट कार्ड सितंबर के पहले सप्ताह के शुरू में (1 या 2 सितंबर तक) उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PET 2025 क्यों है जरूरी?

यह परीक्षा UPSSSC की सभी Group C भर्ती प्रक्रियाओं की पहली और अनिवार्य कड़ी है।PET पास करने के बाद ही आप क्लर्क, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी जैसी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नोट: सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड नहीं होती है। यह केवल परीक्षा स्थल की जानकारी देती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रहेगा।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: UPSSSC के 2702 पदों पर वैकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं