UPI payment safety tips
नई दिल्ली, एजेंसियां। डिजिटल दौर में UPI पेमेंट बेहद आसान हो गया है, लेकिन छोटी सी लापरवाही आपके बैंक अकाउंट के लिए खतरा बन सकती है। मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग और बिल भुगतान जैसे काम चंद सेकंड में हो जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी है।
यूपीआई पिन न करें साझा
यूपीआई पिन को किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि यह आपके अकाउंट की सुरक्षा की चाबी है। अपने मोबाइल में स्क्रीन लॉक और यूपीआई एप में एप लॉक फीचर का इस्तेमाल करें ताकि किसी के पास फोन होने पर भी ट्रांजैक्शन न हो सके। एक से अधिक यूपीआई एप का उपयोग न करें, इससे गलत अकाउंट या रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
अंजान लिंक पर क्लिक न करें
अंजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक के जरिए स्कैमर्स आपके फोन में मालवेयर डाल सकते हैं। यूपीआई और मोबाइल एप्लिकेशन को हमेशा अपडेट रखें। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री नियमित जांचें और किसी भी संदिग्ध लेनदेन पर तुरंत बैंक या यूपीआई हेल्पलाइन से संपर्क करें। सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है, इसलिए हमेशा मोबाइल डेटा या भरोसेमंद नेटवर्क का प्रयोग करें। ध्यान रखें कि बैंक या यूपीआई कंपनी कभी भी कॉल करके आपका पिन नहीं मांगती। पेमेंट रिसीव या रिक्वेस्ट को बिना जांच के अनुमति न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत कस्टमर केयर से संपर्क करें। इन सावधानियों का पालन कर आप अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और यूपीआई पेमेंट का फायदा सुरक्षित तरीके से उठा सकते हैं।
