Braille library opens in UP
बरेली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पहली ब्रेल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। लखनऊ की डॉ. शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी में इसकी शुरुआत की गई।
यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी के पहले फ्लोर पर ब्रेल लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। लाइब्रेरी में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर आधारित 4 हजार से ज्यादा किताबें हैं, जिन्हें यूनिवर्सिटी की ब्रेल प्रेस द्वारा पब्लिश किया गया है। यहां रीडिंग रूम में एक साथ करीब 150 स्टूडेंट बैठ सकते हैं।







