PM Modi biopic: उन्नी मुकुंदन निभाएंगे मुख्य भूमिका

1 Min Read

PM Modi biopic:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी एक नई बायोपिक की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता उन्नी मुकुंदन पीएम मोदी का किरदार निभाएंगे।

फिल्म का पहला पोस्टर जारी

निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए फिल्म का टाइटल भी घोषित किया है। इस बायोपिक को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में पहले ही उत्साह देखा जा रहा है। उन्नी मुकुंदन के पीएम मोदी के किरदार में देखने के बाद दर्शकों को उनके जीवन और करियर की प्रेरणादायक कहानी पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म के निर्देशक और निर्माता ने बताया कि यह बायोपिक प्रधानमंत्री के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की झलक दिखाने का प्रयास करेगी। फिल्म के रिलीज़ डेट और अन्य कलाकारों के बारे में जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

PM Modi 75th birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देशभर में बधाइयों और आयोजनों की गूंज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं