UGC NEET 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 15 जून 2025 को यूजीसी नेट जून सत्र की सिटी स्लिप जारी करने वाली है। परीक्षा 25 जून से 29 जून तक आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NEET 2025:NTA ने बताया
NTA ने बताया है कि सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जिसके मुताबिक यह आज या कल जारी हो सकती है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी ताकि वे यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें। परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग समय का विवरण एडमिट कार्ड में दिया जाएगा, जिसे 21 जून तक जारी किया जाएगा।
UGC NEET 2025:यूजीसी नेट परीक्षा दो पालियों में होगी:
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
UGC NEET 2025:सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका:
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
“यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी देखें और पर्ची डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें
NEET Paper Leak: शिक्षा घोटाले के लिए केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी जिम्मेदार: खरगे