Amarnath Yatra closed:
श्रीनगर, एजेंसियां। भारी बारिश के दौरान आज अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ चुका है और पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस कारण बालटाल और पहलगाम से यात्रा करने वाले यात्रियों की आवाजाही फिलहाल के लिए बंद कर दी गई है।
मौसम और भूस्खलन का खतरा:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। नदी-नाले उफान पर हैं, और कई इलाकों में अंडरपास बारिश के पानी से भर गए हैं। इसके अलावा, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है, जिसके चलते अमरनाथ यात्रा को अभी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है
इसे भी पढ़ें







