Train fare increase: रेल यात्रा हुई महंगी, बढ़ गया किराया

3 Min Read

Train fare increase

नई दिल्ली, एजेंसियां। रेल से सफर करने वाले यात्रियों की जेब ढीली होने वाली है। रेलवे मंत्रालय ने यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है, जो शुक्रवार, 26 दिसंबर यानी आज से लागू हो गई है। इसके साथ ही देशभर में ट्रेन से यात्रा करना पहले की तुलना में महंगा हो गया है। हालांकि, आम यात्रियों को राहत देते हुए द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक

रेल मंत्रालय के मुताबिक, यह किराया संशोधन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे के संचालन को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि बढ़ते परिचालन खर्च, रखरखाव और रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।रेलवे ने यह भी साफ किया है कि बढ़ा हुआ किराया केवल 26 दिसंबर 2025 से बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा। इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे पहले से यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों को राहत मिलेगी।

जानें किस श्रेणी में कितना किराया बढ़ा?

मंत्रालय ने कहा है कि द्वितीय श्रेणी सामान्य में 215 किलोमीटर तक की यात्राओं के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

  • 216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराए में पांच रुपए।
  • 751 किलोमीटर से 1250 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 10 रुपए।
  • 1251 किलोमीटर से 1750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 15 रुपए।
  • 1751 किलोमीटर से 2250 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 20 रुपए की वृद्धि होगी।

किस ट्रेन के टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी। रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी भी पहले की तरह लागू रहेगा।इसमें कहा गया है, ‘संशोधित किराया केवल आज (26 दिसंबर) या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, भले ही यात्रा प्रभावी तिथि के बाद की जाए।

Share This Article