Lamborghini accident news
कानपुर, एजेंसियां। यूपी के कानपुर में रविवार दोपहर वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने ऑटो और बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। कार चला रहा युवक तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा बताया जा रहा है। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद पीछे चल रही गाड़ी से आए बाउंसरों ने भीड़ को हटाया और कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। चालक को दौरा पड़ने से हादसा होने का दावा किया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने लैंबोर्गिनी को थाने में खड़ा कराया।
घटना के बाद थाने में कार देखने के लिए भीड़ जुट गई, जिस पर पुलिस ने वाहन को कवर से ढक दिया। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का परिवार पहले भी आयकर विभाग की कार्रवाई और महंगी गाड़ियों व शौक के कारण चर्चा में रह चुका है।
