पटना और बड़ोदरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी [Threat to blow up Patna and Vadodara airports]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के पटना एयरपोर्ट और गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ से लेकर स्थानीय पुलिस एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान चला रही है।

पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। इसलिए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

वहीं वडोदरा पुलिस का कहना है कि पहले भी कई बार मॉक कॉल के जरिए ऐसी हरकतें हुई हैं और फिर वे अफवाह साबित हुईं।

एयरपोर्ट पर ईमेल भेजने वाले की जांच की जा रही है। पुलिस हर तरह से सतर्क है।

इसे भी पढ़ें

पटना से कोलकाता जा रही इंडिगो का विमान एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले हुआ खराब]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं