56 साल के आरोपी ने ₹2 करोड़ की मांग की थी
मुंबई, एजेंसियां। सलमान खान को हत्या की धमकी देने और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान 56 साल के आजम मोहम्मद मुस्तफा के तौर पर हुई है।
आरोपी मुंबई के बांद्रा का ही रहने वाला है। उसने बुधवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा था कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी।
25 अक्टूबर को भी मिली थी धमकी:
7 दिन पहले भी सलमान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई थी।
इसे भी पढ़े