Delhi Blast: बाबरी का बदला लेना चाहते थे आतंकी, 32 कार ब्लास्ट की थी तैयारी

2 Min Read

Delhi Blast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में लाल किले धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 32 कारों को बम और विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की साजिश थी। 10 नवंबर जिस आई20 कार में धमाका हुआ था, वह इसी सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा थी।

ये था आतंकियों का प्लानः

आतंकियों का प्लान था कि 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके किए जाएं।
जांच एजेंसियों को अब तक चार कारें मिल चुकी हैं। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजाइर, इकोस्पोर्ट और आई20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं।

13 लोग मारे गयेः

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए हैं। एक घायल व्यक्ति की मौत गुरुवार सुबह हो गई। 20 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है।

केंद्र ने आतंकी हमला मानाः

केंद्र सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। केंद्र की कैबिनेट मीटिंग में टेरर अटैक पर प्रस्ताव पारित किया गया।

ब्लास्ट से जुड़ी दूसरी गाड़ी की जांच जारीः

पुलिस ने आशंका जताई थी कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। बुधवार को इसकी तलाश के लिए दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद हरियाणा के खंदावली गांव में लावारिस गाड़ी की खबर सामने आई। इस गाड़ी की जांच के लिए NSG बॉम्ब स्क्वाड की टीम पहुंची है। गाड़ी अभी तक पूरी तरह से खोली नहीं गई है। सोर्स के अनुसार गाड़ी जहां मिली, वह उमर के ड्राइवर की बहन का घर था।

Share This Article