NationalDelhi Blast: लाल किला मेट्रो के पास धमाका, क्या फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़ सकते हैं तार?

Delhi Blast: लाल किला मेट्रो के पास धमाका, क्या फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़ सकते हैं तार?

Delhi Blast:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोमवार शाम राजधानी दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। अब जांच में कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस Hyundai i20 कार में यह धमाका हुआ, उसमें संदिग्ध आरोपी डॉ. उमर मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में उमर कार में बैठा दिखाई दे रहा है और वह लगभग तीन घंटे तक बिना बाहर निकले वहीं मौजूद रहा।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका:

धमाका शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज चार किलोमीटर तक सुनाई दी। हालांकि धमाके के बाद शवों पर सामान्य बम विस्फोट जैसे निशान (पैलेट या जलने के चिह्न) नहीं मिले, जिससे विस्फोट की प्रकृति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कार की जांच में पता चला:

कार की जांच में पता चला है कि यह वाहन पहले गुरुग्राम के एक व्यक्ति के नाम था और कई हाथों से गुजरते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी के पास पहुंचा था। जांच एजेंसियां अब इस कार की बिक्री श्रृंखला की तहकीकात कर रही हैं।

फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़ सकते हैं तार:

इस बीच, फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से भी धमाके के तार जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में फरीदाबाद से भारी मात्रा में 2910 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। इस मामले में एक डॉक्टर मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया था, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से डॉ. आदिल को पकड़ा था। एजेंसियों को शक है कि दिल्ली धमाके में भी अमोनियम नाइट्रेट का ही इस्तेमाल हुआ। फिलहाल, एनआईए और दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, कार की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और विस्फोटक सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill: लोकसभा ने पास किया पान मसाला सेस बिल , राष्ट्रीय सुरक्षा में इस्तेमाल...

Lok Sabha Paan Masala Cess Bill नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा ने शुक्रवार को पान मसाला पर लगाए जाने वाले नए उपकर से जुड़े महत्वपूर्ण ‘स्वास्थ्य...

हैदराबाद एयरपोर्ट पर फिर हड़कंप: लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाला ईमेल, सभी फ्लाइट्स सुरक्षित

Hyderabad airport bomb threat तेलंगाना, एजेंसियां। तेलंगाना के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बम धमकी वाले ईमेल आने से सुरक्षा एजेंसियां...

ईडी अवहेलना केस में आज 2 बजे अदालत में पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

ED contempt case: रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी समन अवहेलना मामले में आज दोपहर 2 बजे रांची के MP-MLA विशेष कोर्ट में...

2027 WC चर्चा में अश्विन की बड़ी गलती! कप्तान शुभमन गिल का नाम ही भूल गए

World Cup 2027 नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने 2027...

2026 World Cup: FIFA ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया पहला ‘पीस अवॉर्ड’, 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप...

2026 World Cup वाशिंगटन, एजेंसियां। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का बहुप्रतीक्षित ड्रॉ 5 दिसंबर को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में आयोजित हुआ।...

Dhurandhar Review: धुरंधर में अक्षय खन्ना का दमदार जलवा, रहमान डकैत के किरदार ने जीता दर्शकों का दिल

Dhurandhar Review: मुंबई, एजेंसियां। अदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन से बॉक्स...

Akshardham Julian Hill: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे जूलियन हिल, संतों से लिया आशीर्वाद

Akshardham Julian Hill नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री जूलियन हिल ने गुरुवार को दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम...

Sessions Court appeal: आजम खां और अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें: अभियोजन ने सेशन कोर्ट में सजा बढ़ाने की लगाई...

Sessions Court appeal लखनऊ, एजेंसियां। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles