Tata Sierra का जबरदस्त डेब्यू, पहले दिन 70 हजार कन्फर्म बुकिंग्स

2 Min Read

Tata Sierra

नई दिल्ली, एजेंसियां। नई Tata Sierra ने लॉन्च होते ही भारतीय ऑटो बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। SUV की बुकिंग शुरू होते ही पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग्स दर्ज की गईं। इसके अलावा करीब 1.35 लाख ग्राहक ऐसे हैं, जिन्होंने अपना पसंदीदा वेरिएंट और कॉन्फिगरेशन चुनकर बुकिंग प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत

Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक SUV की डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है और बढ़ती मांग को देखते हुए प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है।

कंपनी का कहना है

कंपनी का कहना है कि Sierra को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के पीछे इसकी आइकॉनिक डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स और मल्टीपल पावरट्रेन ऑप्शन बड़ी वजह हैं। डिजाइन में यह पुराने Sierra से प्रेरित है, लेकिन इसे नए जमाने के एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें तीन बड़ी स्क्रीन, लग्जरी केबिन, JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इंजन ऑप्शन्स में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मौजूद हैं, जिससे Tata Sierra हर तरह के ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।

Share This Article