Jatadhara: सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को रिलीज, दर्शकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव

2 Min Read

Jatadhara:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुदीप बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ अब बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार है। इस महाकाव्य फिल्म को 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर और धमाकेदार टीज़र जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर है। आज फिल्म निर्माताओं ने मोशन पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

फिल्म का पोस्टर

फिल्म का पोस्टर ब्रह्मांडीय दृश्यों और दैवीय मंत्रों के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसमें सुदीप बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, झांसी, राजीव कनकाला, शुभलेखा सुब्बाकर जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। फिल्म में अच्छाई और बुराई, प्रकाश और अंधकार, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का भव्य टकराव दर्शाया गया है।

ज़ी स्टूडियोज के सीईओ ने कहा

ज़ी स्टूडियोज के सीईओ उमेश कुमार बंसल ने कहा कि ‘जटाधारा’ सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो कहानी और दृष्टिकोण को नए स्तर पर ले जाएगा। प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने बताया कि फिल्म सांस्कृतिक जड़ों को वैश्विक सिनेमाई दृष्टि से जोड़ती है और दर्शकों को भावनात्मक और दृश्य रूप से अविस्मरणीय अनुभव देगी।

अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने बताया

निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने बताया कि फिल्म लोककथा पर आधारित है और अंधकार के दैवीय शक्ति से टकराने की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाती है। फिल्म के निर्माण में उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेर्ना अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा शामिल हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का दमदार साउंडस्केप ज़ी म्यूज़िक कम्पनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

इसे भी पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा: इंडस्ट्री में महिलाओं पर उम्र को लेकर होता है भेदभाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं