Adani Group: शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, Adani Group के शेयरों में जोश

3 Min Read

Adani Group:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। मंगलवार को गिरावट के बाद आज सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 307 अंक चढ़कर 80,542.72 पर और निफ्टी 98 अंक बढ़कर 24,585.40 पर खुला। शुरुआती बढ़त के पीछे अमेरिकी महंगाई के ताजा आंकड़े और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें हैं।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी शानदार तेजी

शेयर बाजार की इस बढ़त के साथ ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। आज के शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। विशेष रूप से, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 1.11% की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर भी अच्छी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अदाणी पावर, अदाणी पोर्ट, और अदाणी टोटल गैस के शेयर भी मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

US महंगाई डेटा से बढ़ा भरोसा:

अमेरिका में जुलाई महीने में खुदरा महंगाई केवल 0.2% बढ़ी, जो विशेषज्ञों की उम्मीदों के अनुसार थी। इससे अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना अब 86% से बढ़कर 94% हो गई है। यह उभरते बाजारों जैसे भारत के लिए सकारात्मक संकेत है क्योंकि कम ब्याज दरें निवेशकों को भारत जैसे बाजारों में आकर्षित करती हैं।

घरेलू मोर्चे पर भी सकारात्मक खबरें:

भारत की रिटेल महंगाई जुलाई में 8 साल के निचले स्तर 1.55% पर आ गई है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2%-6% के दायरे से भी नीचे है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट इसका मुख्य कारण रही है। इस आंकड़े से घरेलू निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी:

एशियाई बाजार भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं। MSCI Asia ex-Japan इंडेक्स 0.6% ऊपर रहा, जबकि अमेरिकी बाजारों में S&P 500 और Nasdaq ने रिकॉर्ड हाई पर बंद होकर ग्लोबल सेंटिमेंट को सपोर्ट किया।

इसे भी पढ़ें

अडानी ग्रुप 12,500 करोड़ रुपये में खरीदेगा दिवालिया JAL, एडवांस पेमेंट के लिए भी तैयार

Share This Article
Exit mobile version