DC Chhavi Ranjan:
रांची। रांची के बहुचर्चित लैंड स्कैम मामले में फंसे पूर्व DC छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। बुधवार को हुई सुनवाई में अदालत ने ED को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई तक जवाब मांगा है।
छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा है बेलः
यह सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच में हुई। छवि रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने 6 अगस्त को उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
सेना की जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ा है मामलाः
मामला रांची के बरियातू इलाके की सेना की कब्जे वाली जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़ा है। इसी मामले में छवि रंजन को आरोपी बनाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी केस में एक अन्य आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है।
ये हैं अन्य आरोपीः
ED ने इस घोटाले में छवि रंजन के अलावा कारोबारी विष्णु अग्रवाल, राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित फर्जी रैयत प्रदीप बागची और जमीन कारोबारियों अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को भी आरोपी बनाया है।
इसे भी पढ़ें
Land Scam: पूर्व DC छवि रंजन की क्रिमिनल रिट पर ED ने मांगा समय
