Monday, October 20, 2025

Stock Market: सेंसेक्स 1,000 अंक गिरकर 81,250 पर आया, निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट [Sensex fell 1,000 points to 81,250, Nifty also fell 250 points]

- Advertisement -

Stock Market: IT और ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 27 मई को सेंसेक्स करीब 1,000 अंक गिरकर 81,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट है, ये 24,750 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 में तेजी और 26 में गिरावट है। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2.50% गिरा है। ITC, NTPC सहित कुल 11 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। इंडसइंड बैंक में करीब 3% की तेजी है।

Stock Market: निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावटः

निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट है, जबकि 11 में तेजी है। NSE के IT इंडेक्स में 0.93%, ऑटो में 0.60% और प्राइवेट बैंक में 0.73% की गिरावट है। मीडिया, मेटल, फार्मा और रियल्टी में मामूली तेजी है।

Stock Market: हाई वैल्यूएशन के चलते हो रही सेलिंगः

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार अभी कॉन्सोलिडेशन फेज में एंट्री कर सकता है। हाई वैल्यूएशन पर सेलिंग को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं किसी भी गिरावट पर खरीदारी की संभावना भी है, क्योंकि म्यूचुअल फंड के पास पर्याप्त नकदी है।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में गिरावटः

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 100 अंक नीचे 37,440 और कोरिया का कोस्पी 13 अंक गिरकर 2,631 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 73 अंक (0.31%) गिरकर 23,209 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 11 अंक नीचे 3,335 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक कंपोजिट 188 अंक (1%) नीचे 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंक (0.67%) गिरकर 5,802 पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 24,630 पर, सेंसेक्स 728 अंक फिसला

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories