Disha Patani Firing:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार केवल दिशा पाटनी को ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के अन्य सितारों से भी वसूली करने की योजना बना रहे थे। उनका मकसद मुंबई और यूपी में एक्टर्स को धमकाकर पैसे वसूलना था।
एसटीएफ के मुताबिक
एसटीएफ के मुताबिक, रोहित और गोल्डी ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करवाकर यह संदेश देने की कोशिश की कि अगर उनके इशारे माने नहीं गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इससे पहले कि यह पूरी योजना जमीन पर लागू हो पाती, यूपी पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया।
इस मामले में अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से दो आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में शूटरों ने 10 से अधिक गोलियां चलाई थीं।
एसटीएफ ने बताया
एसटीएफ ने बताया कि आरोपी सनातन नाम के संगठन के जरिए बॉलीवुड के कई स्टार्स से वसूली करना चाहते थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग के पीछे भी यही मकसद था। यूपी एसटीएफ ने शार्प शूटर्स को पकड़कर इस बड़े Extortion प्लान को नाकाम किया।
पुलिस की कार्रवाई से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ गई है। मामले की जांच अभी जारी है, और एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि अपराधियों को किसी भी तरह की धमकी और वसूली की योजना सफल नहीं होने दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें
STF action: STF का बड़ा एक्शन: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले ढेर, 2 की तलाश जारी







