Visakhapatnam Stadium:
विशाखापत्तनम,एजेंसियां। एसीए-वीडीसीए विशाखापत्तनम क्रिकेट स्टेडियम में दो स्टैंड का नाम भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ियों मिताली राज और रवि कल्पना के नाम पर रखा जाएगा। इस निर्णय का अनावरण 12 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच से ठीक पहले किया जाएगा।
यह बड़ा फैसला भारतीय महिला क्रिकेट को सम्मान देने और भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस प्रस्ताव की शुरुआत भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने ‘ब्रेकिंग द बाउंड्रीज़’ कार्यक्रम के दौरान आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश से साझा की थी। मंत्री ने मंधाना के सुझाव को तुरंत स्वीकार करते हुए आंध्र क्रिकेट संघ (ACA) से चर्चा की और इसे अमल में लाया गया।
ACA के बयान में कहा:
ACA के बयान में कहा गया कि मिताली राज और रवि कल्पना का यह सम्मान उनके खेल में योगदान और महिला क्रिकेट के विकास के लिए उनके प्रयासों का प्रतीक है। मंत्री नारा लोकेश ने भी बताया कि यह पहल लैंगिक समानता और महिला खिलाड़ियों को मान्यता देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मिताली राज और रवि कल्पना
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 699 रन बनाए, 232 वनडे मुकाबलों में 7805 रन और 89 टी20 मैचों में 2364 रन अपने नाम किए हैं। वहीं, रवि कल्पना ने 2015-16 के बीच भारत के लिए 7 वनडे मैच खेले और आंध्र प्रदेश की युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
12 अक्टूबर का यह मैच सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं होगा, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने और खेल में महिला प्रतिभाओं को प्रेरित करने का प्रतीक बन जाएगा।
इसे भी पढ़ें
Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में चाचा के पास काम सीखने जा रहे थे तीन किशोर, आरपीएफ ने पकड़ा








