Sonu Sood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद, कहा- चाहे सब कुछ दांव पर क्यों न लगाना पड़े, पीछे नहीं हटूंगा

3 Min Read

Sonu Sood:

मुंबई, एजेंसियां। कोविड महामारी में लोगों की मदद कर मसीहा बन चुके सोनू सूद ने अब पंजाब बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद की जिम्मेदारी ली है। एक्टर ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि वो पंजाब के जरूरतमंद लोगों की मदद करने की मुहीम में कई लोगों को साथ जोड़ रहे हैं और पीड़ितों तक हर तरह की मदद पहुंचाएंगे। उन्होंने अन्य लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

सोनू सूद ने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो कह रहे हैं- मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं। इन भीषण बाढ़ों से प्रभावित कोई भी अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को दोबारा खड़ा होने में मदद करेंगे। अगर आपको किसी भी तरह की मदद चाहिए, तो बेहिचक संदेश भेजें। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि आप तक पहुंच सकें और हर संभव सहायता दें। पंजाब मेरी रूह है। चाहे सब कुछ दांव पर क्यों न लगाना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम कभी हार नहीं मानते।

पंजाबी में किया संबोधितः

जारी किए गए वीडियो में सोनू सूद ने पंजाबी में कहा है, ‘मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब में बहुत सारी जानें गई हैं। कई जानवर बह गए। हम सबको मिलकर पंजाब को दोबारा खड़ा करना है, जो भी आपसे हो सके, आपके गांव से जो भी मदद मिल सके, प्लीज करें। मैं भी बहुत से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा हूं।’

बहन भी कर रही मददः

सोनू सूद खुद भी पंजाब के मोगा से हैं। सोनू सूद ने कहा है कि जिस भी किसी को जो भी जरूरत हो, वो बेझिझक उन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने जनता से भी मदद के लिए आगे आने और पंजाब को दोबारा खड़े करने में मदद करने की अपील की है। इस कार्य में उनकी बहन मालविका भी मदद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, पंजाब में 9 मौतें, जम्मू-कश्मीर में पुल ढहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं