Sonia Gandhi voter list controversy:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से पहले उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल था।
इस पर सोनिया गांधी की ओर से अदालत में कहा गया कि याचिका पूरी तरह बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इसे कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। निचली अदालत पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि नागरिकता और चुनावी सूची से जुड़े मामलों का अधिकार क्षेत्र केंद्र सरकार और चुनाव आयोग का है, न कि आपराधिक अदालत का।







