Sonam Kapoor:
नई दिल्ली, एजेंसियां। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के अन्नप्राशन के दौरान उन्हें शहद चटाने से मना कर दिया। सोनम ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों और किताबों से यह जानकारी ली है कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे इन्फेंट बोटुलिज़्म नामक गंभीर बीमारी हो सकती है।
सीनियर डायरेक्टर और यूनिट हेड, पीडियाट्रिक्स, फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग के अनुसार, शहद में कई औषधीय गुण होते हैं और यह सेहत के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन 1 साल से छोटे बच्चों को शहद देना खतरनाक हो सकता है क्योंकि उनकी पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली इस उम्र में पूरी तरह विकसित नहीं होती।
क्यों नहीं देना चाहिए शहद?
शहद में मौजूद बैक्टीरिया ‘क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम’ इन्फेंट बोटुलिज़्म नामक बीमारी का कारण बन सकता है, जो बच्चों के लिए खतरनाक है।
बच्चों को शहद कब देना चाहिए?
जब बच्चा 1 साल का हो जाए, तब आप शुद्ध और ताजा शहद दे सकते हैं। शुरुआत में रोजाना लगभग 1 चम्मच शहद दिया जा सकता है, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 2 चम्मच तक किया जा सकता है।
शहद के फायदे:
इम्यूनिटी बढ़ाता है
संक्रमण से लड़ने में मदद करता है
पाचन में सुधार लाता है
खांसी और सर्दी-जुकाम में राहत देता है
डॉक्टर ने यह भी सलाह दी है कि बाजार में मिलने वाले मिलावटी शहद से बचें और हमेशा भरोसेमंद स्रोत से ही शहद खरीदें।
सोनम कपूर के इस फैसले ने कई माता-पिता को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चे की सेहत के लिए सही समय और सही तरीका क्या है।
इसे भी पढ़ें
Jyotika: 24 साल बाद बॉलीवुड में वापसी, साउथ की ज्योतिका बनीं सबसे अमीर एक्ट्रेस

