Silver gold price
नई दिल्ली, एजेंसियां। चांदी के दाम आज यानी 7 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2,894 रुपए बढ़कर 2,46,044 रुपए किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले कल ये 2,43,150 रुपए पर थी।
Contents
सोना में गिरावट
वहीं सोने के दाम में आज गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 45 रुपए गिरकर 1,36,615 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,36,660 रुपए पर था। वहीं सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।







