World Test Championship:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में गिल ने 35 रन बनाते ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
ऋषभ पंत को पछाड़ा, बने नंबर-1
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 रन पूरे करते ही ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुभमन के नाम अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2,732 से अधिक रन दर्ज हैं, जो उन्होंने 71 पारियों में बनाए हैं। इससे पहले ऋषभ पंत के नाम 67 पारियों में 2,731 रन थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा (2,716 रन), चौथे पर विराट कोहली, और पांचवें पर रविंद्र जडेजा हैं।
शानदार फॉर्म में शुभमन गिल
गिल का हालिया फॉर्म लगातार शानदार रहा है। इंग्लैंड दौरे से उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी, जहां उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने अपनी लय बनाए रखी है। उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार जीत दर्ज की हैं और बल्लेबाजी में वे टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं।
बतौर कप्तान पूरे किए 1000 रन
इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के 12वें कप्तान बने हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर विराट कोहली (12,883 रन) हैं। शुभमन गिल का यह सफर अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Birmingham Test: गिल के दोहरे शतक से भारत मजबूत, बर्मिंघम टेस्ट में भारत इंग्लैंड से 510 रन आगे








