अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला पत्नी-बेटे से मिलकर हुए भावुक

2 Min Read

Shubhanshu Shukla:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय और राकेश शर्मा के 1984 मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अंतरिक्ष से लौटने के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया।

18 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा और लगभग दो महीने के क्वारंटाइन के बाद जब शुक्ला ह्यूस्टन (अमेरिका) में अपने परिवार से मिले, तो दृश्य बेहद भावुक था। पत्नी कामना ने उन्हें देखते ही गले लगा लिया और खुशी के आंसू बह निकले। शुभांशु ने अपने चार साल के बेटे को भी गोद में उठा लिया और लंबे समय तक बाहों में भरे रखा।

स्पेस मिशन के दौरान शुभांशु किन किन प्रयोगों में हिस्सा लिया ?

स्पेस मिशन के दौरान शुभांशु ने जीव विज्ञान, पदार्थ विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रयोगों में हिस्सा लिया। उनका “स्प्राउट्स प्रोजेक्ट” विशेष रूप से चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में पौधों की वृद्धि पर अध्ययन किया। यह प्रयोग भविष्य में अंतरिक्ष में स्थायी खेती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।उनकी सफलता ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष विज्ञान में एक नई ऊंचाई दी है।

उनकी वापसी पर वैज्ञानिक समुदाय, वायुसेना और आम नागरिकों में गर्व और उत्साह का माहौल है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुक्ला की पहली झलक और परिवार से मिलन का पल पूरे देश के लिए गर्व और भावना से भरा क्षण बन गया है।

इसे भी पढ़ें

Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष वापसी पर उदित राज ने उठाए सामाजिक प्रतिनिधित्व के सवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं