निफ्टी भी हाई से करीब 240 अंक गिरा
मुंबई, एजेंसियां। सेंसेक्स में आज यानी, 19 नवंबर को ऊपरी स्तर से 873 अंक की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी ऊपरी स्तर से 262 अंक गिरा।
हालांकि सेंसेक्स कारोबार बंद होने पर 240 अंक की तेजी के साथ 77,578 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 65 अंक चढ़ा। ये 23518 पर बंद हुआ।
30 में से 12 शेयरों में गिरावटः
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज ऑटो, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिली। M&M के शेयर में 3% और टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 1.3% की तेजी रही।
इसे भी पढ़ें