Bengaluru NCB drug bust: बंगलूरू और मणिपुर में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स और हथियारों के साथ कई गिरफ्तार

1 Min Read

Bengaluru NCB drug bust:

बंगलूरू, एजेंसियां। कर्नाटक के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 50 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल है। बरामद ड्रग्स में 45.4 किलोग्राम हाइड्रो गांजा और 6 किलोग्राम साइलोसाइबिन मशरूम शामिल थे। एनसीबी को थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी की खुफिया जानकारी मिली थी। पूछताछ में पता चला कि ड्रग्स को 250 खाद्य डिब्बों में छिपाकर वैक्यूम सील किया गया था।

दो अलग-अलग उग्रवादियों को गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से दो अलग-अलग उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कई हथियार जब्त किए गए, जिनमें इंसास राइफल, एके-47, एमपी-9, डीबीबीएल बंदूकें और .32 पिस्तौल शामिल हैं। इन गिरफ्तारियों से राज्य में सुरक्षा की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

NCB ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं