Sara Ali Khan: सारा अली खान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा कौन हैं? जानें पढ़ाई और करियर

2 Min Read

Sara Ali Khan:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सारा को एक युवा शख्स के साथ गुरुद्वारे में अरदास करते देखा गया, जिनका नाम अर्जुन प्रताप बाजवा बताया जा रहा है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और तभी से अर्जुन प्रताप बाजवा को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है।

Sara Ali Khan:

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?

अर्जुन प्रताप बाजवा एक पॉलिटिकल फैमिली से आते हैं। उनके पिता फतेह जंग सिंह बाजवा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं। अर्जुन की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति में मजबूत है, लेकिन उन्होंने करियर के लिए एक्टिंग और ग्लैमर वर्ल्ड को चुना। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज़ ब्लिंग’ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया है।

एजुकेशन और करियर

अर्जुन ने एग्रीकल्चर में डिग्री ली है लेकिन उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक है। वे कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं। इसके अलावा वे एक ट्रेंड MMA फाइटर भी हैं। अर्जुन ‘बैंड ऑफ महाराजाज’ नामक एक म्यूज़िक ग्रुप से भी जुड़े हुए हैं। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनकी लक्ज़री लाइफस्टाइल को दर्शाता है। हालांकि उनकी नेट वर्थ की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सारा और अर्जुन की नजदीकियां

सारा और अर्जुन के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब वे एक साथ केदारनाथ मंदिर में देखे गए। इसके बाद दोनों एक कैफे और अब हाल ही में गुरुद्वारे में साथ नजर आए। इन मौकों पर दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आई है।

इसे भी पढ़ें

Bollywood films: बॉलीवुड फिल्मों के लिए अगस्त बना ब्लॉकबस्टर महीना! ‘वॉर 2’ से ‘धड़क 2’ तक आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं