Sanjay Kapoor:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर का हाल ही में 53 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है, बल्कि इससे करिश्मा कपूर और उनके बच्चों की जिंदगी पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।
Sanjay Kapoor: 2003 में हुई थी करिश्मा और संजय की शादी
करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। तलाक के बाद करिश्मा को बच्चों की कस्टडी मिली और संजय को हर महीने बच्चों की परवरिश के लिए लाखों रुपये देने का आदेश हुआ।
Sanjay Kapoor: करिश्मा को मिलते थे 10 लाख रुपये महीना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर हर महीने करिश्मा को बच्चों समायरा और कियान की देखरेख के लिए करीब 10 लाख रुपये दिया करते थे। इसके अलावा तलाक के समय संजय ने 70 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी, साथ ही 14 करोड़ का बॉन्ड भी बच्चों के नाम पर खरीदा था और खार स्थित एक प्रॉपर्टी करिश्मा के नाम की थी।
Sanjay Kapoor: अब रुक सकती है रकम?
संजय कपूर की मौत के बाद सवाल उठ रहा है कि करिश्मा को अब बच्चों के लिए मिलने वाली रकम बंद हो सकती है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह देखना होगा कि संजय की वसीयत में बच्चों और करिश्मा के लिए क्या प्रावधान किए गए हैं। संजय कपूर का बच्चों से संबंध तलाक के बाद भी अच्छा रहा। वे अक्सर बच्चों को वेकेशन पर ले जाते थे और उनके साथ समय बिताते थे। उनके निधन से ये रिश्ता भी अधूरा रह गया।
इसे भी पढ़ें
Sanjay Kapoor: संजय कपूर के आखिरी शब्द: ‘मैंने कुछ निगल लिया है मुधुमक्खी निगलने से हुआ था निधन