Rohit Sharma: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में कहर बरसाने को तैयार, सचिन-कोहली क्लब में धमाकेदार एंट्री

3 Min Read

Rohit Sharma:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से कहर बरसाने के लिए तैयार हैं। 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है। हालांकि, रोहित इस सीरीज में कप्तान के तौर पर नहीं खेलेंगे क्योंकि शुभमन गिल को टेस्ट के बाद ODI फॉर्मेट में भी टीम इंडिया का नियमित कप्तान बनाया गया है। इसका मतलब है कि रोहित बिना किसी दबाव के अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर सकते हैं।

अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में एक भी शतक जड़ते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक भारत के लिए सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100 शतक) और विराट कोहली (82 शतक) ही 50 या उससे ज्यादा शतक जड़ने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा फिलहाल 49 शतकों के साथ डेविड वॉर्नर के बराबर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज इस प्रकार हैं:

सचिन तेंदुलकर – 100

विराट कोहली – 82

रिकी पोंटिंग – 71

कुमार संगकारा – 63

जैक कैलिस – 62

जो रूट – 58

हाशिम अमला – 55

महेला जयवर्धने – 54

ब्रायन लारा – 53

डेविड वॉर्नर – 49

रोहित शर्मा – 49

इसके अलावा, रोहित शर्मा पर्थ में खेले जाने वाले पहले ODI में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले भारत के 5वें और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक इस उपलब्धि को केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ने हासिल किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय:

सचिन तेंदुलकर – 660

विराट कोहली – 550

एमएस धोनी – 538

राहुल द्रविड़ – 509

रोहित शर्मा – 499

इस सीरीज में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया की नजर होगी, क्योंकि वह सचिन और विराट के विशेष क्लब में शामिल होने का मौका पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल होंगे वनडे टीम के नए कप्तान? पूर्व क्रिकेटर ने जताई उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं