Gold and silver price: सोना-चांदी के दाम में तेजी: सोना ₹3,030 और चांदी ₹3,666 महंगी

2 Min Read

Gold and silver price:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,030 की बढ़ोतरी के बाद अब ₹1,02,388 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतें ₹3,666 बढ़कर ₹1,17,572 प्रति किलो हो गई हैं। 2025 में सोने की कीमत में अब तक ₹26,226 (लगभग 34.43%) की तेजी आई है। चांदी के दाम में ₹31,555 (करीब 36.68%) की बढ़ोतरी हुई है।

महानगरों में सोना-चांदी के दाम:

दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,03,460, 22 कैरेट सोना ₹94,850
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,03,310, 22 कैरेट सोना ₹94,700

एक्सपर्ट का अनुमान:

केडिया कमोडिटी के अनुसार, चांदी की कीमत 2025 के अंत तक ₹1,30,000 से ₹1,46,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है। सोने की कीमत ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

सोना खरीदते वक्त ध्यान रखें:

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें BIS का हॉलमार्क और 6 अंकों का HUID नंबर जरूर जांचें। कीमत की पुष्टि करें खरीदारी से पहले सोने के दाम कई विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस चेक करें।

इसे भी पढ़ें

Gold and Sliver Price: सोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के उच्च शिखर पर, ₹1.04 लाख तक जा सकता है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं