Reuters: भारत में रॉयटर्स से जुड़े कई मीडिया अकाउंट ब्लॉक [Many media accounts linked to Reuters blocked in India]

2 Min Read

Reuters:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में ब्रिटेन की समाचार एजेंसी रॉयटर्स और उससे जुड़े अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। एक्स का दावा है कि 3 जुलाई को आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत केंद्र सरकार ने 2,355 अकाउंट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया, जिसमें रॉयटर्स और ReutersWorld भी शामिल थे।

एक्स की ग्लोबल अफेयर्स टीम के अनुसार, आदेश के एक घंटे के भीतर ही सभी अकाउंट्स को बिना किसी ठोस कारण के बंद कर दिया गया। कंपनी का कहना है कि प्रभावित यूजर्स को न कोई चेतावनी दी गई और न ही अपील का कोई रास्ता छोड़ा गया। एक्स ने यह भी कहा कि अगर उसने इस आदेश की अवहेलना की होती तो उसे आपराधिक सजा भुगतनी पड़ सकती थी।

Reuters: एक्स ने की भारत की आलोचनाः

सरकार के इस कदम को लेकर एक्स ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा, “भारत में पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाम लगाने की कोशिशें हो रही हैं। हम इस स्थिति से चिंतित हैं और हर कानूनी विकल्प पर विचार कर रहे हैं।” प्लेटफॉर्म ने यह भी सलाह दी है कि जिनके अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं, वे न्यायिक राहत के लिए अदालत का रुख करें।

Reuters: एक्स पहले भी भारत पर आरोप लगा चुका हैः

एक्स इससे पहले भी मार्च महीने में केंद्र सरकार पर आईटी कानूनों के दुरुपयोग का आरोप लगा चुका है। कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका में कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट के श्रेया सिंघल फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने के लिए कानून का गलत इस्तेमाल कर रही है।

इसे भी पढ़ें

META: Meta का नया Teen Account फीचर: सोशल मीडिया पर किशोरों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं