Rashmika Vijay Deverakonda wedding: रश्मिका-विजय की शादी पर बड़ा अपडेट: 2 फरवरी नहीं, इस नई तारीख को लेंगे सात फेरे!

3 Min Read

Rashmika Vijay Deverakonda wedding:

नई दिल्ली, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा चल रही है। खासतौर पर 2 फरवरी 2026 को दोनों के शादी के बंधन में बंधने की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। दावा किया जा रहा था कि दोनों राजस्थान के उदयपुर में एक शाही पैलेस में सात फेरे लेंगे। हालांकि अब इस पूरे मामले पर नया अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना ने 2 फरवरी को शादी की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस तारीख को कोई शादी नहीं हो रही है। इसके बाद सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में एक नई तारीख सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

खबरों के अनुसार

बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब 26 फरवरी 2026 को शादी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार, शादी का वेन्यू उदयपुर ही रहेगा, लेकिन यह समारोह बेहद निजी होगा। इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। दोनों स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं, इसलिए भव्य समारोह के बजाय सिंपल वेडिंग की योजना बनाई जा रही है।

रश्मिका और विजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दी है। फैंस दोनों को सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ कपल के तौर पर भी देखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अक्टूबर 2025 में दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी, हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है

फिलहाल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे में फैंस को अब भी दोनों की तरफ से कन्फर्मेशन का इंतजार है। लेकिन इतना तय है कि जब भी यह जोड़ी शादी करेगी, यह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी।

Share This Article
Exit mobile version