Rajasthani Methi Masala Baati:
नई दिल्ली, एजेंसियां। राजस्थान की पारंपरिक दाल-बाटी का स्वाद तो सभी को पसंद होता है, लेकिन सर्दियों में बनने वाली मेथी मसाला बाटी इसका और भी लाजवाब रूप है। ताजी हरी मेथी और देसी मसालों से तैयार यह बाटी खाने में बेहद खस्ता और खुशबूदार होती है। खास मेहमान हों या कुछ स्पेशल खाने का मन हो, यह रेसिपी परफेक्ट है।
मेथी मसाला बाटी बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन और बारीक कटी हरी मेथी मिलाएं। इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक, अजवाइन, हींग और थोड़ा मीठा सोडा डालें। साथ ही बारीक कटा हरा धनिया, अदरक और लहसुन मिलाकर तेल या घी से मोयन दें। अब गर्म पानी से नरम आटा गूंथ लें। आटे की लोइयां बनाकर गोल बाटी तैयार करें और बीच में हल्का दबा दें। इन्हें तंदूर या गैस पर सेंक लें, चाहें तो तल भी सकते हैं।
परोसने का तरीका
गर्मागरम मेथी मसाला बाटी को देसी घी में डुबोकर परोसें। राजस्थान में इन्हें कढ़ी या दाल के साथ खाया जाता है।
