ADGP Suicide Case: राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, बोले – “पीएम और सीएम एक्शन लें, तमाशा बंद करें”

2 Min Read

ADGP Suicide Case:

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मृतक अधिकारी के परिवार से मुलाकात की। राहुल करीब 50 मिनट तक परिवार के सदस्यों से बातचीत करते रहे और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि “सरकार को सिर्फ बयानबाजी नहीं, अब न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।”

राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा

परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि दलित समाज के आत्मसम्मान का सवाल है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरोपी अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की कि वे “तमाशा बंद करें और कार्रवाई करें।”

राहुल गांधी ने कहा

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दलितों को लगातार सिस्टमेटिक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “अगर कोई दलित अफसर मेहनत कर ऊंचे पद तक पहुंचता है, तब भी उसे दबाने की कोशिश की जाती है। यह देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों के लिए गलत संदेश है।”

राहुल के साथ इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा, राव नरेंद्र और एआईसीसी नेता चेतन चौहान भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी न्याय मिलने तक इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

इसे भी पढ़ें

AI इंजीनियर सुसाइड केस- बेंगलुरु में कैंडिल मार्च

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं