Pushpa 2 release in Japan: अब जापानी बोलेंगे कि ‘पुष्पा झुकेगा नहीं‘, आज जापान में रिलीज हो रही “पुष्पा 2’

Anjali Kumari
2 Min Read

Pushpa 2 release in Japan

टोक्यो, एजेंसियां। पैन-इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ आज यानी 16 जनवरी को जापान में रिलीज हो गई। टोक्यो प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने आइकॉनिक किरदार पुष्पा राज का डायलॉग जापानी भाषा में पेश किया, जिससे दर्शक तालियों और उत्साह से झूम उठे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “कोन्निचिवा, जापान! अल्लू अर्जुन ने टोक्यो प्रीमियर पर अपने डायलॉग जापानी में बोला और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।”

जापान में बड़ी स्क्रीनिंग और विशेष इंतजाम

जापानी डिस्ट्रिब्यूटर्स गीक पिक्चर्स और शोचिकू ने मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार रायटिंग्स के साथ मिलकर फिल्म को लगभग 250 स्क्रीन पर रिलीज़ किया। मेकर्स का मानना है कि जापानी दर्शक पहले भी बड़े भारतीय ब्लॉकबस्टर्स को बहुत पसंद कर चुके हैं, इसलिए ‘पुष्पा 2: द रूल’ वहां शानदार प्रदर्शन करेगी।

अल्लू अर्जुन की रिकॉर्ड कमाई

भारत में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 800 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1871 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया।

आगामी प्रोजेक्ट्स

अल्लू अर्जुन के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी अगली फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक एटली के साथ है, जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होंगी। इसके अलावा वह लोकेश कनगराज के साथ हाल ही में घोषित एक और फिल्म में नजर आएंगे, जिसे भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।फरवरी में जापानी और ग्लोबल दर्शकों के बीच ‘पुष्पा 2’ का यह प्रीमियर अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग को और मजबूत करेगा।

Share This Article