President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा और लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर,कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगी शामिल

1 Min Read

President Draupadi Murmu:

नई दिल्ली,एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रपति आज भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। कल वह लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ की वार्षिक थीम ‘विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद लखनऊ में ही भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समापन समारोह और 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी।

Share This Article