JharkhandAlbert Ekka Film: परमवीर अल्बर्ट एक्का पर बनने जा रही फिल्म, 27 दिसंबर से गुमला के जारी में होगी शूटिंग

Albert Ekka Film: परमवीर अल्बर्ट एक्का पर बनने जा रही फिल्म, 27 दिसंबर से गुमला के जारी में होगी शूटिंग

Albert Ekka Film:

रांची। परमवीर चक्र विजेता लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की वीरगाथा पर फिल्म बनने जा रही है। उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 27 दिसंबर से गुमला के जारी गांव में होगी। यह अलबर्ट एक्का का पैतृक गांव है। फिल्म के लेखक-निर्देशक सुमंत रतूरी और निर्माता सागर गौड़ा ने बताया कि जारी में फिल्म का सेट तैयार कर लिया गया है। गुरुवार को शहीद के पुत्र भीमसेन एक्का से फिल्म का मुहूर्त कराया गया।

‘गंगासागर का युद्ध’ होगा फिल्म का नामः

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग की शुरुआत शहीद के गांव और उनके घर से ही की जाएगी। निर्देशक सुमंत रतूरी ने बताया कि उनके पिता लेखक हैं और उन्होंने 1971 के युद्ध पर पुस्तक लिखी है। उस पुस्तक को पढ़ने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि एक जनजातीय क्षेत्र के युवक की वीरता केवल साहित्य तक सीमित न रह जाए। देश के युवाओं में ऊर्जा का संचार और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का संभावित नाम ‘गंगासागर का युद्ध’ रखा गया है, हालांकि यह अंतिम नहीं है।

वरदान पुरी निभाएंगे अलबर्ट एक्का रोलः

अल्बर्ट एक्का का रोल बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वरदान पुरी निभाएंगे, जबकि शहीद की पत्नी बलमदिना एक्का की भूमिका बॉलीवुड अभिनेत्री साक्षी मोकदन निभा रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles