PM MODI’s reply:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोस्ती वाले बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह तहे दिल से सराहना करते हैं और उसका पूर्ण समर्थन करते हैं।
पीएम मोदी का बयान
PM MODI’s reply:
पीएम मोदी ने कहा,”भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।” उन्होंने इस साझेदारी को आने वाले समय में और मजबूत करने पर जोर दिया।
ट्रंप ने क्या कहा था?
PM MODI’s reply:
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था “मैं मोदी के साथ हमेशा मित्रवत रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं।” भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।
ट्रंप से उनके हालिया ट्रुथ सोशल पोस्ट पर सवाल पूछा गया था, जिसमें भारत को खोने की आशंका जताई गई थी। इस पर ट्रंप ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है और मोदी के साथ उनके संबंध बेहद अच्छे हैं। उन्होंने यह भी याद किया कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे पर आए थे और दोनों नेताओं ने साथ में व्हाइट हाउस रोज गार्डन का दौरा किया था।
ट्रंप और मोदी के बयान
PM MODI’s reply:
ट्रंप और मोदी के बयानों से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भारत-अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और भरोसे पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक साझेदारी आने वाले समय में और गहरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें
Trump tariff: ट्रंप टैरिफ के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक, भारत बना यूरोप का सबसे बड़ा डीजल सप्लायर
