PM Modi:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। वह भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2025 को अपने 4078 दिन का कार्यकाल पूरा किया, जो अब तक इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के कार्यकाल से ज्यादा हो गया है। हालांकि, मोदी अभी भी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 6126 दिनों के रिकॉर्ड से पीछे हैं, जो सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं।
सबसे लंबे और छोटे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री
अगर सबसे लंबे कार्यकाल की बात की जाए, तो प्रधानमंत्री नेहरू का रिकॉर्ड आज भी कायम है। इसके बाद पीएम मोदी का नाम आता है, जबकि इंदिरा गांधी तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद मनमोहन सिंह (3656 दिन), अटल बिहारी वाजपेयी (2256 दिन), और राजीव गांधी (1857 दिन) का नाम आता है।
जब बात सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता की होती है, तो गुलजारी लाल नंदा का नाम आता है, जो केवल 13 दिनों तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
नरेन्द्र मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल
प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दो सफल कार्यकाल पूरे किए और सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री बने रहे। इसके साथ ही, वह भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने लगातार दो कार्यकालों में सफलता हासिल की है।
इसे भी पढ़ें
PM Modi visit England: पीएम मोदी 23 जुलाई से इंग्लैंड और मलदीव की यात्रा पर








