PM Modi launches BSNL:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2025 को ऑडिशा में कई परियोजनाओं के साथ ही BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन किया। इस नई पहल के तहत BSNL का 4G नेटवर्क 98,000 साइट्स पर रोलआउट किया गया है। खास बात यह है कि यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसे भविष्य में आसानी से 5G नेटवर्क में अपग्रेड किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कदम भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। स्वदेशी 4G नेटवर्क देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक फास्ट और विश्वस्तरीय इंटरनेट सेवाएं पहुंचाएगा। इससे न केवल डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच तकनीकी अंतर भी कम होगा।
BSNL ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह नेटवर्क सिर्फ तेज इंटरनेट नहीं है, बल्कि यह नई आशा, नए अवसर और नया भारत है। स्वदेशी तकनीक के उपयोग से भारत उन कुछ देशों में शामिल होगा जो खुद के टेलीकॉम उपकरण और नेटवर्क विकसित करते हैं।
विशेषज्ञों का मानना
विशेषज्ञों का मानना है कि BSNL का यह स्वदेशी 4G नेटवर्क शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगा। इससे डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूती मिलेगी और भारत की दूरसंचार क्षमता वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगी।
बीएसएनएल के इस प्रयास से देश में फास्ट और विश्वसनीय इंटरनेट का विस्तार होगा, जिससे सरकारी योजनाओं, स्टार्टअप्स और डिजिटल सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भारत के डिजिटल और तकनीकी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें








