PM Modi gifts projects:
ईटानगर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र की अनदेखी की, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने विकास की गति बढ़ाई है।
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस सोचती थी कि अरुणाचल में केवल दो लोकसभा सीटें हैं, तो क्यों ध्यान दिया जाए। इस सोच के कारण पूरे नॉर्थ ईस्ट का विकास पिछड़ गया। अब डबल इंजन की सरकार के तहत इन राज्यों को तेजी से विकास मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल प्रदेश को 16 गुना ज्यादा वित्तीय मदद दी है। पिछले 10 साल में कांग्रेस ने केवल 6,000 करोड़ रुपये पहुंचाए थे, जबकि भाजपा सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पैसा उपलब्ध कराया।
प्रधानमंत्री ने नेक्स्ट जेन
प्रधानमंत्री ने नेक्स्ट जेन GST लागू होने का भी जिक्र करते हुए कहा कि नई वित्तीय नीतियां भी राज्य के विकास में मदद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब मंत्रियों को दिल्ली में बैठे रहने के बजाय सीधे राज्यों में आकर काम करना होगा। उन्होंने अपने दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में मिजोरम और मणिपुर का दौरा किया और नॉर्थ ईस्ट में विकास योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाया।
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा
ईटानगर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारा मंत्र है- नेशन फर्स्ट। कांग्रेस ने इसे भुला दिया था, लेकिन अब नॉर्थ ईस्ट विकास का केंद्र बन गया है।” उद्घाटन और शिलान्यास के तहत सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कुल 5100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।
इसे भी पढ़ें








