PM Modi Birthday Special: पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: जानिए मोदी सरकार की पांच प्रमुख कल्याण योजनाएं

3 Min Read

PM Modi Birthday Special:

नई दिल्ली एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। मोदी सरकार ने 11 साल के कार्यकाल में देश की जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसके जरिए लोगों को किसान सम्मान निधि योजना से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक का फायदा मिल रहा है। इन योजनाओं के जरिए स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा, आवास और स्वच्छ ईंधन जैसी सुविधाएं सीधे घर-घर पहुंची हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन न केवल उत्सव का अवसर है, बल्कि यह उनके नेतृत्व और सामाजिक कल्याण की दिशा में उठाए गए कदमों का जश्न भी है।

PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा शुरू किए गए योजनाएं :

• पीएम किसान सम्मान निधि योजना
24 फरवरी 2019 को शुरू की गई इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाते हैं। अब तक किसानों के खातों में 20 किस्तें जमा की जा चुकी हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

• पीएम आवास योजना
25 जून 2015 से लागू यह योजना गरीब परिवारों को अपना घर बनाने का अवसर देती है। मार्च 2025 तक 4.21 करोड़ घर बन चुके हैं। योजना का विस्तार 2029 तक किया गया है और दो करोड़ ग्रामीण घरों के निर्माण के लिए 3.06 लाख करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

• अटल पेंशन योजना
1 जून 2015 से प्रभावी यह योजना असंगठित क्षेत्र के नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 से 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन देती है। योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के नागरिक नियमित योगदान कर सकते हैं, जिससे वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

• पीएम उज्ज्वला योजना
1 मई 2016 को शुरू हुई इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन और सब्सिडी पर एलपीजी सिलेंडर दिए जाते हैं। अब तक 10.33 करोड़ कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

• आयुष्मान भारत योजना
23 सितंबर 2018 को शुरू हुई यह योजना गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान करती है, जिससे चिकित्सा खर्च का बोझ कम हुआ है।

इसे भी पढ़ें

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने दिया खास तोहफा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं